Greater Noida West : देविका गोल्ड होम्ज में स्थापित हुई देवी मूर्ति, नवमी के दिन विशाल जागरण और दशहरे पर होगा भंडारे

Tricity Today | देविका गोल्ड होम्ज में स्थापित की गई देवी मूर्ति



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की देविका गोल्ड होम्ज बायर वेलफेयर एसोसिएशन के (संघर्ष समिति) द्वारा देविका गोल्ड होम्ज में 9 दिन के लिए देवी मूर्ति स्थापना और पूजा का पंडाल लगाया गया। सभी सोसाइटी वासियो ने पूजा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। पहले नवरात्रा महोत्सव 2022 को लेकर काफी ज्याद उत्साह की लहर है। इस बार नवरात्रा का त्यौहार बडी ही धूम धाम के साथ मनाया जाएगा, यह कार्यक्रम 26 सितम्बर से लेकर 5 अक्टूबर तक आयोजित होगा। 

इस तरह की जाएंगे माता की पूजा 
देविका गोल्ड होम्ज सोसायटी मे दुर्गा माता का घट स्थापन सहित दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है। देविका वासियों द्वारा रोज पूजा पंडाल मे भजन कीर्तन हो रहा है। पूजा आयोजन समिति द्वारा माता की सुबह-शाम 8:30 बजे आरती के साथ भक्तो को प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

5 तारीख को होगा विशाल बिंडरे का आयोजन
संस्कॄति कार्यक्रम का मुख्य प्रोग्राम नवमी 4 को जागरण और दशहरा 5 को भंडारा का आयोजन होगा। नवमी 4 सितंबर 2022 को माता का दूसरा भव्य जागरण होगा। जिसमें जानेमाने गायक गौरव बृजवासी द्वारा जागरण का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी माननीय अथितिगण और गणमान् व्यक्ति सम्मिलित होंगे। 5 तारीख दशहरे को विशाल भंडारे का आयोजन सभी भक्तों के लिए होगा और इसी के साथ दुर्गा पूजा कार्यक्रम का समापन होगा।

अन्य खबरें