ग्रेटर नोएडा वेस्ट : इन दो सोसायटियों में घर-घर तिरंगा का वितरण किया गया, 14 और 15 होंगे खास कार्यक्रम

Tricity Today | घर-घर तिरंगा का वितरण किया गया



Greater Noida West : देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी के निवासियों और देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन के सहयोग से रविवार को घर-घर तिरंगा वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम को मुख्य जिला कार्यकारिणी सदस्य और अतिथि ओबीसी मोर्चा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह भाटी  ने अपने हाथों से निवासियों को तिरंगा वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन 14 अगस्त को सोसाएटी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उसके बाद 15 अगस्त को तिरंगा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। 

ये लोग रहे उपस्थित 
कार्यक्रम के दौरान  प्रणाम भारती के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे, देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा, पंकज सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, मृत्युंजय कुमार, अर्पित चौबे, मनमोहन रावत, आनंद सिंह, एम एस खान, अमित सिंह, सुनील मिश्रा, शशि शेखर, चंद्रशेखर गुप्ता, मंजेश श्रीवास्तव दया यादव, भूपेंद्र चंदेल, रवि कौशल, सत्येंद्र मिश्रा, बाल किशोर उपाध्याय मुकुल मिश्रा, रश्मि मिश्रा, प्रवीण सिंह, अमित राय, राजेश कुमार, शंभू राय और सैकड़ा की संख्या में गणमान्य देविका वासी उपस्थित रहे और प्रोग्राम को सफल बनाया।

अन्य खबरें