ग्रेटर नोएडा वेस्ट : 8 साल की मासूम के साथ पिता के दोस्त ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Google Image | Symbolic Photo



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां की एक हाउसिंग सोसाइटी में 8 साल की मासूम बच्ची से उसके पिता के दोस्त ने रेप किया है। आरोपी को बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता किसी काम की वजह से उसे अपने पारिवारिक दोस्त के यहां छोड़ कर गए थे। इसी दौरान पिता का दोस्त बच्ची को किसी बहाने सोसाइटी में घुमाने ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची का परिवार घर का समान शिफ्ट कर रहा था
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। उन्हें वहां से दूसरी हाउसिंग सोसायटी में अपना घर शिफ्ट करना था। शिफ्टिंग के चलते बच्चे की देखरेख नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पिता ने बच्ची को अपने एक दोस्त के घर छोड़ दिया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी मासूम लड़की को सोसाइटी में लेकर गया। एकांत में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परेशान हाल लड़की को उसका पिता वापस लेकर गया। उसने पिता को कोई जानकारी नहीं दी। रात में अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता लड़की को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि लड़की का यौन शोषण हुआ है। इसके बाद बिसरख कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य खबरें