Greater Noida West : आर्थिक रूप कमजोर बच्चों के लिए लगा हेल्थ कैम्प, दांतों की जांच की गई

Tricity Today | दांतों की जांच की गई



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सामाजिक संस्था ईएमसीटी ने पिहु डेंटल हॉस्पिटल के साथ मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए डेंटल हेल्थ कैंप लगाया। गरीब परिवारों और मज़दूरों के बच्चों का स्कूल में कैम्प लगवाकर दांतों का फ़्री चेकअप करवाया गया है। जिसमें क़रीब 80 बच्चों की जांच की गई है। ईएमसीटी की फाउंडर रश्मि पांडेय ने यह जानकारी दी है।

पिहु डेंटल हॉस्पिटल की डॉक्टर नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि इन बच्चों में से काफ़ी बच्चों के दांतों की हालत ख़राब है। कई बच्चों को अल्सर हो गए है, जिनको चिकित्सा की तुरंत आवश्यकता है। ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि इन बच्चों का पोषण ठीक तरह से नहीं हो रहा है। दांतों की सफ़ाई पर जोर नहीं दिया जाता है, इसलिए काफ़ी बच्चों के दांतों में काफी इन्फेक्शन हो गया है। ईएमसीटी की टीम पूरी कोशिश करेगी कि जिन बच्चों की स्थिति ज़्यादा ख़राब हो गयी है, उनका इलाज कराया जा जाए।

अन्य खबरें