ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुरेंद्र सिंह नागर ने अस्पताल का उद्घाटन किया, बोले- 'बिसरख का सरकारी अस्पताल भी बड़ा बनेगा'

Tricity Today | उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर



राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र  सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हनुमान मंदिर चौक पर रविवार को रुद्रा फ्रेक्चर हॉस्पिटल एंड डाईग्नोस्टिक सैंटर का उद्घाटन किया है। स्थानीय निवासियों ने केबी प्लाज़ा पर सांसद को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। प्लाज़ा के मालिक ब्रह्म यादव और सतपाल यादव ने स्वागत किया। जिसमे सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, "ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक नया शहर है। यहां तेजी से जन सुविधाओं का विकास हो रहा है। इस दिशा में निजी क्षेत्र के अलावा राज्य सरकार भी तेजी के साथ काम कर रही है। पिछले दिनों स्थानीय निवासियों ने मुझसे मुलाकात की थी। उन्होंने बिसरख के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करके बड़े अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग की है। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख दिया है। बिसरख का हेल्थ सेंटर अपग्रेड करके 50 बिस्तरों के अस्पताल में बदला जाएगा। इसके लिए मैं जल्दी ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करूंगा।"

इस दौरान कार्यक्रम में बलराज यादव, पप्पी यादव, अशोक नेताजी, जयवीर नेताजी, कालू यादव, वीर सिंह यादव बीडीसी, पप्पू यादव, राजू भाटी पाली, अमित मुखिया और श्याम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य खबरें