Oxygen Crises: ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे गौतमबुद्ध नगर के मरीज, होम क्वारंटाइन संक्रमितों का और बुरा हाल, परिजन बेहाल

Tricity Today | ऑक्सीजन के लिए परेशान परिजन



कोरोना महामारी ने दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बेड नहीं मिलने पर घर पर ही लोग इलाज करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे मरीजों को घर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है, उनके परिजन शहर के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन ऑक्सीजन का इंजताम नहीं हो पा रहा है।  कई लोग तो ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंच जाते हैं। लाइन में लगते हैं, लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।

जनपद में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऑक्सीजन का लेवल कम होते ही परिजन बेड की तलाश में जुट जाते हैं। लेकिन उन्हें बेड नहीं मिल पा रहा है। बेड नहीं मिलने पर लोग घर पर ही अपनों का इलाज करने में जुट जाते हैं। घर पर इलाज करते-करते ऑक्सीजन लेवल कम होने पर परिजनों की मुश्किल बढ़ जाती हैं। वह ऑक्सीजन के लिए शहर के चक्कर काटते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी के निवासी राहुल ने बताया कि उनके मित्र कोविड पॉजिटिव हैं। बेड नहीं मिलने पर वह घर पर ही इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वह दवा ले रहे हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हुआ तो वह परेशान हो गए। अपने सभी परिचितों से ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए कहा। काफी प्रयासों के बावजूद ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं हो पाया। हालांकि अब वह पहले से बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह काफी लोग परेशान हैं। उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। कई लोग तो ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंच जाते हैं। लाइन में लगते हैं, लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।
;

अन्य खबरें