Greater Noida West BREAKING : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, सुशीला से पूछताछ शुरू

Tricity Today | लिव-इन रिलेशनशिप



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में एक व्यक्ति ने बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच में पता चला है कि व्यक्ति एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला से पूछताछ की जा रही है।

बिसरख गांव में रहता था व्यक्ति
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित बिसरख गांव में आसाम का रहने वाला रोहित मोहाली काफी समय से रह रहा था। रोहित मोहाली बिसरख गांव में अपनी प्रेमिका सुशीला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। बीती रात को रोहित ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला के साथ लव इन रिलेशनशिप में थी
बिसरख थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि रोहित मोहाली जिस महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, उस महिला का नाम सुशीला है। दोनों बिसरख गांव निवासी नरेंद्र भाटी के मकान में रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुशीला से पूछताछ शुरू
शुरुआती पूछताछ में रोहित की पार्टनर और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला सुशीला ने बताया कि वह सहमति से एक दूसरे के साथ रह रहे थे। बीती रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद रोहित ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी रोहित के परिजनों को दे दी है और सुशीला से पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरें