Greater Noida West : 4 घंटे के बवाल के बाद पंचशील सोसाइटी में मंदिर की स्थापना, निवासियों ने बांटे लड्डू

Tricity Today | मंदिर की स्थापना



Greater Noida West : पिछले करीब 4 घंटे के बवाल के बाद पंचशील ग्रीन्स-1 हाउसिंग सोसाइटी में मंदिर की स्थापना कर दी गई है। शनिवार सुबह से ही पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी में मंदिर को लेकर विवाद हो रहा था। जिसके बाद अब दोपहर बाद निवासियों ने मंदिर की स्थापना कर दी है। सोसाइटी में लड्डू बांटे गए। सुबह पूजा-पाठ करने के बाद भगवान की मूर्ति स्थापित की गई है।

सुबह से ही हो रहा था हंगामा
आपको बता दें कि पंचशील ग्रीन्स-वन सोसाइटी में सुबह से ही मंदिर को लेकर विवाद हो रहा था। इसको लेकर सुबह से ही विवाद हो रहा था। बिल्डर के लोगों द्वारा मंदिर निर्माण का विरोध करवाया जा रहा था। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी। उसके बाद भी निवासियों ने हार नहीं मानी। अब सोसाइटी के मंदिर की स्थापना कर दी गई है।

अन्य खबरें