ग्रेटर नोएडा वेस्ट : 18वीं मंजिल से कूद कर युवती ने दी जान, वजह पता लगाने में जुटी पुलिस

Tricity Today | 18वीं मंजिल से कूद कर युवती ने दी जान



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में आज सुबह एक युवती ने 18 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगा रही है। 

घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लॉ रेसिडेंसिया सोसाइटी की है। जानकारी के मुताबिक यहां टावर 8 में रहने वाले एक परिवार की सबसे छोटी बेटी ने आज सुबह करीब 7:00 बजे 18 मंजिल से छलांग लगा दी। पहले यह परिवार टावर 11 में रहता था। आनन-फानन में परिजन युवती को गंभीर हालत में लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवरात्रों की वजह से सोसाइटी में चहल-पहल थी। इस वजह से तुरंत घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवती की उम्र करीब 20 साल है। पुलिस आत्महत्या के वजहों का पता लगा रही है। हालांकि इस घटना के बाद से सोसाइटी के निवासी सकते में हैं। हाल-फिलहाल के दिनों में वेस्ट की सोसाइटी में आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं।

अन्य खबरें