समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट : अथॉरिटी के खिलाफ अनोखे तरीके से होगा प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों की लगाई जाएंगी तस्वीरें

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida West News : हर रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन करते हैं। यह प्रदर्शन सरकार और प्राधिकरण को जगाने के लिए सालों से चला आ रहा है। इस रविवार को नोएडा एक्सटेंशन फ्लेट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के सदस्य एक मूर्ति गोल चक्कर पर अनोखा प्रदर्शन करेंगे। जोकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ा होगा। संस्था प्रदर्शन के दौरान निवासियों के साथ मिलकर टूटी सड़कों की फोटो प्रदर्शनी लगाएगी।

सड़कों पर गंदगी का अंबार
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शहर को बसे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाएं ना के बराबर हैं। सुबह-शाम वाहन चालकों को सड़के खराब होने के कारण जाम से जूझना पड़ता है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ सेक्टरों के अंदर की भी सड़कें खराब हैं। सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसकी शिकायत कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की जा चुकी है। हर बार अधिकारी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

गड्ढे बने हादसों का कारण

अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नहीं आते हैं। जिससे वहां की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उनकी संस्था शहर की तमाम समस्याओं से जुड़ी तस्वीरें लेकर अथॉरिटी के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शनी में टूटी सड़कों की 100 तस्वीरें लगाई जाएंगी। क्योंकि सड़कों पर गड्ढे होने के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। ऐसा कर प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अन्य खबरें