जनता की थाली के 5 साल बेमिसाल : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों लोगों को ₹5 में खिलाया भरपेट खाना, इन लोगों ने की थी मुहीम की शुरुआत

Tricity Today | जनता की थाली ने 500 लोगों को खाना खिलाया



Greater Noida West | Sandeep Nagar : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों ने गरीबों को खाना देने के लिए करीब 5 साल पहले एक मुहीम की शुरुआत की थी। अब 5 साल पूरे होने पर जनता की थाली ने 500 लोगों को खाना खिलाया है। इस मुहीम की शुरुआत 8 जून 2018 को हुई थी। यह जनता की थाली केवल ₹5 में मिलती है, जो एक मूर्ति गोलचक्कर पर लगाई जाती है।

लॉकडाउन में पूरे शहर में बांटा था राशन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी और समाजसेवी अभिषेक कुमार का कहना है कि कोरोना काल से नेफोवा की तरफ से नोएडा एक्सटेंशन में जनता की रसोई की शुरुआत हुई थी। जिसको अब करीब 5 साल हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान संस्था ने पूरे शहर में राशन बांटा था। 

आज 40 से ज्यादा लोग जुड़े
मनीष कुमार का कहना है कि शुरुआत में दो-चार लोगों ने ही इस मुहिम की शुरुआत की थी, लेकिन अब काफी संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ गए हैं। करीब 40 से भी ज्यादा लोग जनता की थाली में मदद कर रहे हैं। केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि लोगों तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। खाना बनाने के लिए कुक की सैलरी भी दी जाती है। करीब 40 लोग मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

इकोविलेज-2 सोसाइटी में बनता है खाना
रंजना, समीर भारद्वाज, आशीष श्रीवास्तव और पुनीत श्रीवास्तव इस मुहिम से पहले दिन से ही जुड़े हुए हैं। पहले जनता की थाली का खाना सुपरटेक इकोविलेज-वन हाउसिंग सोसाइटी में बनता था। अब सुपरटेक इकोविलेज-2 हाउसिंग सोसाइटी में बनता है। आज की संख्या में काफी लोग इस मुहिम से जुड़ गए हैं।

अन्य खबरें