BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला ने 16वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर तोड़ा दम

Tricity Today | Greater Noida West



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। ऐस सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी बिसरख थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हादसे के वक्त महिला के घर में कौन-कौन था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

फ्लैट नंबर-1605 में रहती थी महिला
अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ ऐस हाउसिंग सोसायटी के आई ब्लॉक में फ्लैट नंबर-1605 में रहती थी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय महिला घर में अकेली थी। महिला ने बालकनी से कूदकर सुसाइड किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

महिला के पति की पहले ही हो चुकी मौत, घर में थीं अकेली
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस हाउसिंग सोसायटी के आई टावर से कूदने वाली महिला की पहचान पूनम अरोड़ा के रूप में हुई है। पूनम के पति भरत अरोड़ा की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के समय वह घर पर अकेली थीं। इस घटना के बाद से हाउसिंग सोसाइटी में लोग परेशान हैं। हड़कंप मचा हुआ है। पूरी हाउसिंग सोसाइटी के लोग इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। पूरी सोसाइटी में लोग दहशतज़दा हैं।

अन्य खबरें