कोरोना संकट : गौतमबुद्ध नगर में आज 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, जिले में 275 एक्टिव मामले

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए है। अब जिले में टोटल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 25,119 हो गई हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि 24 घंटे में कोविड-19 के 30 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 275 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 24,753 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य खबरें