बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा जेल में 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हत्या के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

Google Image | लुक्सर जेल



Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। यह व्यक्ति मूल रूप से जनपद शामली का रहने वाला था। इसने मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

82 वर्ष के थे नेपाल
ग्रेटर नोएडा में स्थित ईकोटेक-वन की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नेपाल मूल रूप से शामली के रहने वाले थे। उनकी उम्र 82 वर्ष थी। नेपाल वर्ष 2019 में ग्रेटर नोएडा जेल में आए थे, उनका मुजफ्फरनगर से लुक्सर जेल में ट्रांसफर हुआ था।

काफी समय से बीमार रहे नेपाल
सरिता मलिक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे उनको इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। पता चला है कि नेपाल काफी समय से बीमार थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।

अन्य खबरें