नियुक्ति : भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने अनिल नागर को सौंपी जिम्मेदारी, बनाया गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष

Tricity Today | अनिल नागर को सौंपी जिम्मेदारी



Greater Noida News : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने अनिल नागर निवासी दुजाना को गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने कहा कि अनिल नागर को गौतमबुद्ध नगर की कमान सौंपी गई है। वह पिछले लंबे समय से किसानों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। 

जिम्मेदारी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष ने क्या कहा
इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने उनको दी है, उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा और क्षेत्र में जन समस्याओं निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस मौके पर अजब सिंह, कृष्ण नागर, नरेंद्र भाटी, संदीप चंदेला और जितेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें