Greater Noida BREAKING : गेहूं की खड़ी फसल में लगी, जान जोखिम में डालकर पुलिस ने बुझाई

Tricity Today | गेहूं की खड़ी फसल में लगी



Greater Noida News : बढ़ती गर्मी के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आग की घटना भी बढ़ने लगी है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस हादसे में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में 2 किसानों के खेत आ गई। सूचना मिलने के बाद दादरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग तक काबू पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के नगला चमरू गांव में रविवार की दोपहर को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

घटना स्थान पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 किसानों की फसल में आग लगी है। कटाई से पहले गेहूं की फसल जल गई है। इसमें दोनों किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि स्थानीय पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस मामले के बाद दोनों किसान काफी दुखी है। आपको बता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने के मामले भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले भी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

अन्य खबरें