Greater Noida West : अरिहंत आर्डेन में नई एओए का गठन, लोकेश त्यागी दोबारा बने अध्यक्ष, देखिए नई कार्यकारिणी

Tricity Today | अरिहंत आर्डेन में नई एओए का गठन



Greater Noida West : अरिहंत आर्डेन हाउसिंग सोसाइटी में एओए का चुनाव हुआ। जिसमें एक बार फिर लोकेश त्यागी अध्यक्ष बने हैं। वहीं, दोबारा से नीतीश चतुर्वेदी और अशोक सिंह को जिम्मेदारी मिली है। एओए की नई कार्यकारिणी में 10 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल है।

इस बार किन लोगों को मिली जिम्मेदारी 
सोसाइटी में 16 अगस्त को एओए का चुनाव हुआ और 27 अगस्त को नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। लोकेश त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नीतीश चतुर्वेदी को सचिव, अशोक सिंह कोषाध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को सह-सचिव, रजित श्रीवास्तव को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रियंका जैन, देविका मेहता डीके तेवतिया और प्रशांत सेठ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

निवासियों की समस्याओं का तत्काल समाधान होगा
इस पर लोकेश त्यागी का कहना है कि दोबारा से सोसाइटी के निवासियों ने उनको अध्यक्ष बनाया है। यह उनके लिए काफी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मैं सभी के अपेक्षा को पूरा करने का प्रयास करूंगा। सोसाइटी की बेहतरी के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। निवासियों को जो भी समस्या होगी, उसका तत्काल समाधान करवाया जाएगा।

अन्य खबरें