BIG BREAKING : फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का ग्लोबल टेंडर जारी, पढ़िए वर्ल्डक्लास प्रोजेक्ट की हर खूबी

Google Image | Symbolic Photo



Film City Project : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट यमुना फिल्म सिटी से बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट के टेंडर मसौदे को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद यमुना अथॉरिटी ने ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी को शासन से मंजूरी दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह (Arunvir Singh IAS) ने बताया कि 23 तारीख से फिल्म सिटी बसाने की इच्छुक कंपनियां ऑनलाइन आवेदन दाखिल कर सकती हैं। आवेदन करने की कोई बाध्यता नहीं है। देश और दुनिया की कोई भी कंपनी इसमें शामिल हो सकती है। यह ग्लोबल टेंडर है।

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर यानी मंगलवार से इस परियोजना के लिए दुनियाभर की कोई भी कंपनी आवेदन कर सकती है। यह आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके बाद 8 दिसंबर को फिल्म सिटी की प्री-बिड खोली जाएंगी। सेक्टर-21 में 1,000 एकड़ में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट करीब 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा। फिल्म सिटी का तीन चरणों में निर्माण होगा। पहला चरण 2024 तक पूरा करना होगा। मतलब, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके बराबर में बन रही फिल्म सिटी एक साथ शुरू होंगे। फ़िल्म सिटी का फाइनल फेज 2029 तक पूरा किया जाएगा। सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा, स्थानीय युवाओं को अभिनय का मौका मिलेगा। स्थानीय कलाकार और लोक कलाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा।"

शूटिंग के लिए तैयार होगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इसके तहत फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि विकसित किए जाएंगे। 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क, 20-20 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनेंगे। पहले चरण के 80 प्रतिशत हिस्से में केवल फिल्म से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। ताकि पहला चरण पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में हास्पिटॉलिटी, रिजार्ट और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। ताकि शूटिंग में आने वाले लोगों को सहूलियत मिले। साथ ही इनसे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिले। तीसरे और अंतिम चरण में रिटेल डेवलपमेंट होगा। इस चरण में बचे हुए सारे काम किए जाएंगे। 

चरण    समय      -  जमीन 
पहला  2023-24    -  376   
दूसरा   2026-27   -  298    
तीसरा  2028-29   -  236  

अन्य खबरें