Greater Noida : दहेज के लिए हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा, सास और ननद समेत 7 लोगों की तलाश जारी

Tricity Today | आरोपी पुलिस की गिरफ्त में



ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की भी तलाश की जारी है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली प्रियंका की भाईपुर गांव के धर्मेंद्र से एक साल पहले शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी की रात प्रियंका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने उसके शव को आनन-फानन में जला दिया था। इस मामले में मृतका के परिजन ने थाना रबूपुरा में उसके पति धर्मेंद्र, सास जयश्री, ससुर बेदराम, ननद कमलेश, जेठ रोहतास, देवर श्यामसुंदर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला का दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें