BIG BREAKING : यथार्थ हॉस्पिटल पर आयकर विभाग की रेड, करोड़ों रुपए के टैक्स हेराफेरी का आरोप

Tricity Today | यथार्थ हॉस्पिटल



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। यथार्थ हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है। आरोप है कि यथार्थ ग्रुप ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। इस मामले में सुबह 7:30 बजे से यथार्थ ग्रुप पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है।

यथार्थ अस्पताल में तीन दिनों तक चल सकती है छापेमारी
जानकारी के मुताबिक यथार्थ ग्रुप पर इनकम टैक्स चोरी करने का आरोप है। यथार्थ हॉस्पिटल पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपए के इनकम टैक्स में हेरफेर किया है। बताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन तक यथार्थ ग्रुप के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल सकती है। हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड होने की वजह से मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

अन्य खबरें