International Women's Day 2021: विज़न फाउंडेशन ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड, माहवारी के बारे में भी जागरूक किया

Tricity Today | परविजन फाउंडेशन ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरण कैंप लगाया। जिसमें लगभग 50 जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे गए। इसके साथ-साथ महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक भी किया गया। माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज और परामर्श दिया गया। अभिषेक द्वारा नि:शुल्क मास्क का वितरण किया गया है। 

विज़न हेल्थ एंड एडुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय ने बताया कि भारत में अभी भी लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं सेनेटरी नैपकिन के उपयोग से वंचित है। महिलाओं में होने वाली अधिकतर बीमारियों का कारण यही है। विज़न हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष उज्जवल ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा सेनेटरी पैड बैंक खोला गया है। जिससे  जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड मिल सके। सचिव साकेत कुमार ने बताया कि सेनेटरी पैड बैंक के माध्यम से आगे भी सेनेटरी पैड वितरण कैंप जारी रहेगा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका स्वरूपा चटर्जी, समाजसेवी संजय श्रीवास्तव, डॉ. कुमारी काजल, संयुक्त सचिव रोहित प्रियदर्शन, श्यामवीर और अभिषेक आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें