बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कई अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस क्रम में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नए विभागों में स्थानांतरित किया गया है। सुरेश गहतोडी (ए स्टार ऑफिसर) को एसईओ(डी) से संबद्ध किया गया है। विजय कुमार (व्यक्ति सहायक) को एसईओ(एल) से संबद्ध किया। 

कई अफसरों को इधर से उधर किया
इसके अलावा अरुण कुमार त्रिवेदी (व्यक्ति सहायक) को उ‌द्योग विभाग में भेजा गया। राम कुमार पटेल (व्यक्ति सहायक) को कार्मिक विभाग में भेजा गया है। सौरभ कुमार को प्रॉपर्टी विभाग से हटाकर उद्योग विभाग में भेजा गया। ऋषिपाल सिंह ओएसडी (एसएस) के साथ अटैच किए गए। अमित तलवार कार्मिक विभाग में जाएंगे।

गीता देवी को बड़ी जिम्मेदारी
परवेज आलम को उद्योग विभाग में भेजा गया है। चंद्रकांत सक्सेना को ग्रुप हाउसिंग संस्थागत में भेजा गया है। चंद्रभान को कार्मिक विभाग में भेजा गया है। गीता देवी को GRS और जन सुनवाई का जिम्मा सौंपा गया है। इन तबादलों का उद्देश्य प्राधिकरण के कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाना है। यह कदम कर्मचारियों की दक्षता और उनके कौशल को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कर्मचारियों को नए विभागों में अपनी नई जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने की उम्मीद है।

अन्य खबरें