Greater Noida : चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किसान आंदोलन की नई पहल, टोल प्लाजा जल्द होगा फ्री

Tricity Today | बैठक



Greater Noida News : अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ भी किसानों के वाहनों को टोल फ्री करने की वार्ता हुई। इस दौरान डॉ.रुपेश वर्मा ने कहा कि भारत में किसानों की राजनीति को खड़ा करने वाले चरण सिंह थे। भारत सरकार ने उन्हें देर से ही सही भारत रत्न दिया। वे हमेशा किसानों के लिए प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे। किसान सभा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

टोल मैनेजमेंट ने किसानों से मांगा समय
बीते 27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को किसानों के लिए टोल फ्री करने के आंदोलन के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से टोल प्रबंधन ने वार्ता का प्रस्ताव रखा था। इसी क्रम में आज टोल मैनेजर कमल नागर अखिल भारतीय किसान सभा के दफ्तर पहुंचे। किसान सभा ने उन्हें टोल फ्री संबंधित ज्ञापन सौंपा। टोल मैनेजमेंट ने समय मांगा है। फैसले के बाद किसान सभा आगे की कार्रवाई करेगी।

जमींदारी उन्मूलन कानून की सराहना हुई
इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि भी मनाई गई। उपस्थित सभी साथियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नारे लगाए। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ.रुपेश वर्मा ने चरण सिंह के नेतृत्व में बने जमींदारी उन्मूलन कानून की सराहना की, जिससे किसानों को जमीनें मिलीं और पश्चिमी उप्र में किसानों के बीच संपन्नता आई।

अन्य खबरें