होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी : ग्रेटर नोएडा से दूसरे राज्यों के लिए 22 मार्च से चलेंगी स्पेशल बसें

Google Image | symbolic image



Greater Noida : होली (Holi 2024 ) भारत में एक बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला  त्यौहार है। यह रंगों का त्यौहार है जिसे लोग रंग, गाने, डांस और मिठाई के साथ मनाते हैं। इसे अलग-अलग जगहों पर विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन खासकर इसे मथुरा, वृंदावन, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। होली के त्यौहार की छुट्टियां शुरू होने वाली है। लोग अपनों के साथ होली खेलने दूसरे राज्यों से भी अपने गांव जाने के लिए बेसब्र है। इसके कारण रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी भीड़ को कम करने के लिए अब ग्रेटर नोएडा से दूसरे जिलों के लिए स्पेशल बसें चलने वाली हैं। 

होली के अवसर पर चलेंगी स्पेशल बस
एनसीआर में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग रहते हैं। होली के त्यौहार में सभी अपने घर लौटना चाहते हैं। बसों की कमी के चलते यात्रियों को हर साल त्यौहार में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इसके लिए डिपो की ओर से तैयारियां कर ली गई है। ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से 22 मार्च से एक अप्रैल तक स्पेशल बस सेवा का संचालन किया जाएगा। डिपो अधिकारियों ने 153 बसों को 24 घंटे चलाने का फैसला लिया गया है। 

इन रूटों के लिए मिलेगी बसें 
इनमें एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बदायूं,आगरा, इटावा आदि शामिल हैं। वहीं, लंबे रूट जैसे लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर,बरेली आदि को भी शामिल किया गया है। कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर के लिए चलने वाली बसें यात्रियों की उपलब्धता पर परी चौक से भी संचालित की जाएंगी। इसके अलावा आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से भी बसों का संचालन होगा। वहीं, नॉलेज पार्क में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को परी चौक से ही अपने स्थान पर जाने के लिए बसें मिल जाएगी। इन रूट पर रात-दिन बसें चलेंगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तत्काल भी कई रूट पर बस सेवा का संचालन किया जाएगा।

अन्य खबरें