Greater Noida West : नवरात्रा सेवक दल के गरबा कार्यक्रम का लोगों ने उठाया भरपूर लुफ्त, बच्चों के लिए किया गया अलग कार्यक्रम का आयोजन

google image | Symbolic image



Greater Noida West : नवरात्र सेवक द्वारा विशाल नवरात्रा महोत्सव और तीसरी रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर रोज अलग-अलग कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी तरह शुक्रवार को गरबा इंडिया के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिसका आनंद सभी निवासियों और लोगों के द्वारा भरपूर उठाया गया। साथ ही यह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन गया। इसके अलावा बच्चों के लिए भी अलग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया।

लोगों ने किया रोकने का प्रयास, लेकिन फिर भी कार्यक्रम रहा सफल
गरबा के एक दिन पहले ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोकने का भरसक प्रयास पंचशील ग्रीन 1 की AOA ने पूरी कोशिश की, जबकि सब जगह से प्रोपल अप्रूवल ली गई थी। सोसाइटी में नकरत्मकता और माहोल खराब करने की पूरी कोशिश की गई और परिसर की महिलाओं को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन नवरात्र सेवक दल की  कोशिश और सोसाइटी के लोगो का प्रोग्राम के प्रति उत्साह ने पूरी परिसर में एक अलख जगाई और चौकी प्रभारी द्वारा मामले में उचित करवाई से उनके गलत इरादो को रोका गया। प्रोग्राम की सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति ही सब कुछ बयान कर रही है। गरबा डांडिया में लोगो ने भरपूर उत्साह आनंद लिया। चीफ गेस्ट के द्वारा नवरात्र सेवक दल के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और सुरीली आवाज ग्रेटर नोएडा वेस्ट sh. सूरज शर्मा की टीम ने पूरे परिसर में मनमोहक आवाज का जादू चलाया। जिसमे पूरा परिसर संगीतमय गरबा डांडिया उत्सव में डूब गया। सौहार्द पूर्ण गरबा डांडिया उत्सव संपन्न हुआ।

बच्चों के लिए हैप्पी फंड डे का किया गया आयोजन
बच्चो के लिए हैप्पी फन डे भी मनाया गया। जिसमे 3 साल से 12 साल के बच्चो कलर कंप्टीशन में भी भाग लिए। जिसमे सोसाइटी के लगभग 150 बच्चो ने सहयोग किया। जिसको जयपुरिया स्कूल की तरफ से नवरात्र सेवक दल के साथ माता रानी के दरबार में आयोजित किया गया। जिसके विजेता को 5 अक्टूबर 2022 को इनाम दिया जाएगा।

इन लोगों ने दिया सहयोग
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए नवरात्रा सेवक दल की ओर से मनीष कुमार अवस्थी, विवेक तिवारी, मनीष उपाध्याय, सूर्यकांत गौर, गजेंद्र भाटी, पूर्ति अवस्थी, मीना सिंह, तारा सिंह, सुनैना मिश्रा, रजन, सुमन मिश्रा, ऋतु, रेशम, वंदना, मानवी, रेखा, मधु, दीपिका सिंह, रामाशीष यादव, शोभित जैन, सुरकांत गौर और संजीव सिंघल ने सहयोग किया।
 

अन्य खबरें