ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय लोक दल ने महेश बिल्ला को बनाया गौतमबुद्ध नगर किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

Tricity Today | राष्ट्रीय लोक दल की ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।



शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल की ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह ने महेश बिल्ला को गौतमबुद्ध नगर में किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह ने महेश बिल्ला को किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि "महेश बिल्ला किसानों की आवाज को उठाएंगे और उनको इंसाफ दिलवाने का काम करेंगे।"

इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राममेहर गुर्जर ने कहा कि हमें लोगों के बीच में जाकर चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह द्वारा किसानों के लिए उठाए गए मुद्दों के बारे में लोगों को अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों के हित की पार्टी है। देश के हर एक किसान के साथ पार्टी खड़ी है। 

गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों के मुद्दे को लेकर हमेशा साथ खड़ी है। आगामी 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत है। जिसमें पूरे प्रदेश के हजारों किसान इस महापंचायत में शामिल होंगे। उनका कहना है कि किसानों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर जनार्दन भाटी, मनवीर भाटी, सतवीर गुर्जर, मास्टर जगपाल भाटी, शाहिद खान, अख्तियार चौधरी, ब्रज भाटी, महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव, हरीश यादव, ओमकार नागर, उदयवीर सिंह, अनिल चौधरी, महावीर सिंह, धनपाल सिंह, विजय सिंह, बाबूराम हुन, महबूब अली, सोनू, सोनू भाटी, चमन भाटी, राज सिंह फौजी ,हरेंद्र सिंह, अमित कुमार वर्मा, पवन कुमार, लोकेश, सुभाष, मोहम्मद अफरोज और किरण पाल सिंह आदि लोग शामिल रहे।

अन्य खबरें