Greater Noida : आरडब्लूए के चुनाव की मांग पर डटे निवासी, पदाधिकारी चुनाव के पक्ष में नहीं

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



शहर के सेक्टर अल्फा - 2 में काफी वक्त से आरडब्लूए का चुनाव नहीं हुआ है। इस वजह से सोसायटी के लोगों में निराशा है। लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को सेक्टर के लोगों ने इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें सोसायटी के निवासियों ने जल्दी आरडब्लूए का चुनाव कराने की मांग की।

सोसायटी के लोगों ने बताया कि यह बैठक सेक्टर में स्थित बारात घर में हुई। निवासियों ने कहा कि 23 जनवरी, 2015 के बाद सोसाइटी में आरडब्लूए का चुनाव नहीं कराया गया है। निवासियों ने आरोप लगाया कि कार्यकाल पूरा होने के बावजूद चुनाव नहीं कराया गया। बल्कि, पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 साल और बढ़ा दिया गया। बढ़े हुए कार्यकाल को भी पूरा हुए 1 साल हो चुका है। 

बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 6 सालों में किसी भी व्यक्ति को आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं दिया गया है। सेक्टर के लोग परेशानियों से जुझ रहे हैं। सोसाइटी में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा। आवारा पशु हर तरफ घुमते रहते हैं। नालियों का हाल बेहाल है। अवैध रेहड़ी-पटरी वालों से सेक्टर के लोग काफी परेशान हैं। निवासियों ने जल्दी आरडब्ल्यू का चुनाव कराने की मांग की है।

अन्य खबरें