ग्रेटर नोएडा : अपने पैतृक गांव आए सचिन पायलट, राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | अपने पैतृक गांव आए सचिन पायल



Greater Noida : राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को अपने पैतृक गांव ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा पहुंचे। गांव में पिता की समाधि स्थल पर गए और पुष्प अर्पित किए है। वह गांव में करीब आधे घंटे तक रहे और फिर वापस राजस्थान के लिए रवाना हो गए। 

कांग्रेसी नेता सचिन पायलट अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर हर साल अपने पैतृक गांव आते हैं। 11 जून को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। इसी के तहत शुक्रवार को सचिन पायलट अपनी पैतृक ग्राम वैदपुरा पहुंचे। सचिन पायलट शाम करीब 6 बजे वैदपुरा पहुंचे। समाधि स्थल पर जाने के बाद वो वैदपुरा में ही स्थित राजेश पायलट चैरिटेबल हॉस्पिटल भी गए। वहां उनकी प्रतिमा पर फूलों की माला चढ़ाई। अस्पताल में इंतजामों के बारे में जानकारी ली। वह आधे घंटे तक गांव में रहे और वापस चले गए।

इससे पहले नोएडा में डीएनडी पर उनका स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में समर्थकों ने सचिन पायलट का डीएनडी फ्लाईओवर पर स्वागत किया। इस दौरान प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, अरुण गुर्जर, बबली नागर, देवेंद्र भाटी, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।

 

अन्य खबरें