जिम्मेदारी : नोएडा के संजय राना बने भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Tricity Today | संजय राना बने भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता



भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के पैतृक आवास पर किसानों की एक बैठक हुई है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने नोएडा के निवासी संजय राना को भारतीय किसान यूनियन (भानु) का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया हैं। 

इस अवसर पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने संजय राना को मनोनयन पत्र प्रदान किया है। इस अवसर पर संजय राना द्वारा किसान हित में मजबूती के साथ आवाज उठाने की बात कही हैै। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की हालत आजादी के 70 सालों के बाद भी दयनीय बनी हुई हैं। आज भी देश में हर साल हजारों किसान अपनी दयनीय स्थिति के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन गांव-गांव जाकर किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को उठाएगा और उनकी मजबूत आवाज बनेगा। इस अवसर पर उपस्थित किसान नेताओं ने संजय राना को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राना द्वारा यह जिम्मेदारी प्रदान किये जाने के उपलक्ष्य में भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह को धन्यवाद दिया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया है।

अन्य खबरें