Greater Noida : प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी में विवाद शुरू, एओए के खिलाफ निवासियों में रोष, गुंडागर्दी समेत कई गंभीर आरोप

Tricity Today | Greater Noida



Greater Noida News : शहर की अधिकतर हाउसिंग सोसाइटी में एओए और निवासियों के बीच विवाद रहता है। अब ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन-3 स्थित प्लूमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी में भी यही हाल हो गया। निवासियों ने एओए के ऊपर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। जिसके बाद एओए चुनाव रद्द कर दिया गया। यह निर्णय डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा लिया गया। निवासियों की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया।

एओए के खिलाफ खोला मोर्चा
सोसाइटी के निवासी अंकुश गंभीर, गौतम अरोड़ा, आशीष अग्रवाल और अरुण दुआ ने डिप्टी रजिस्ट्रार को शिकायत की थी। निवासियों ने कहा था कि निवर्तमान एओए बोर्ड ने सोसाइटी में अनुचित तरीके से चुनाव कराकर स्वयं को निर्विरोध दोबारा नियुक्त कर लिया है। उसके बाद निवासियों की शिकायत पर ध्यान दिया गया और दोनों पक्ष को अपना-अपना पक्ष प्रस्तुत करने का मौका दिया।

एओए पर गुंडागर्दी का आरोप
सुनवाई के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने पाया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता थीं। उन्होंने निवर्तमान एओए बोर्ड को कालातीत घोषित कर दिया और एक माह के अंदर प्रशासन की निगरानी में दोबारा चुनाव कराने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता निवासी अनुराग खुराना ने बताया कि इस निर्णय के बाद सोसाइटी के कई निवासियों ने राहत की सांस ली है। सोसाइटी के निवासियों ने एओए पर गुंडागर्दी और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि एओए शांति व्यवस्था भंग करने का काम करती है।

अन्य खबरें