Greater Noida Authority : सोनू भड़ाना बने निर्विरोध अध्यक्ष, पूरा पैनल जीता, सीईओ ने दी बधाई 

Tricity Today | सोनू भड़ाना बने निर्विरोध अध्यक्ष



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के एम्पलॉइज एसोसिएशन (Employees Association) चुनाव पूरा हो गया। सोनू भड़ाना पैनल निर्विरोध चुना गया। करीब 10 साल बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन का चुनाव हुआ। सोनू भड़ाना के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए सोनू भड़ाना का पैनल निर्विरोध जीत गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने नई एसोसिएशन को बधाई दी है। 

नई एसोसिएशन के सदस्य 
सोनू भड़ाना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। अब वह निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं। उनकी टीम में 9 लोग हैं। जिनमें से दो महिलाएं भी शामिल है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद में रविंद्र कसाना, उपाध्यक्ष के पद पर अंजू, महासचिव के पद पर भरत, सचिव के पद पर पहलाद कुमार और पप्पू रावल, संयुक्त सचिव के पद पर राजकुमार पटेल और कर्मवीर सिंह ने जिम्मेदारी संभाली है। इसी के साथ कोषाध्यक्ष अनीता शर्मा बनी है।

"ट्राईसिटी टुडे" ने प्रमुखता से खबर की थी प्रकाशित
ग्रेटर नोएडा एम्पलॉइज एसोसिएशन की जीत के बाद सीईओ ने पूरी टीम को बधाई दी।  आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा एम्पलॉइज एसोसिएशन को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी। इसको लेकर ट्राईसिटी टुडे ने काफी खबरें प्रकाशित की थीं। इस चुनाव की मांग पिछले 10 सालों से की जा रही थी।

अन्य खबरें