गौतमबुद्ध नगर में सरकारी स्कूलों का समय बदला : शिक्षक संघ ने किया विरोध, डीएम को लिखा पत्र, जानिए क्या है नई टाइमिंग

Google Images | Symbolic image



Greater Noida News : उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार, अब ये स्कूल सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। पहले ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक था। शिक्षक संघ द्वारा इस बदलाव का विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

गर्मी के कारण हो सकती है बच्चों को परेशानी
इस बदलाव के तहत गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा और नोएडा में भी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही गाजीपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बस्ती और फतेहपुर जैसे अन्य जिलों में भी स्कूलों का समय बदला गया है। महोबा में माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 9:30 से 3:30 तक होगा।हालांकि, इस समय परिवर्तन को लेकर यूपी के प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी और जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने गाजियाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि स्कूलों का समय अभी नहीं बदला जाए। उनका तर्क है कि वर्तमान में गर्मी का प्रकोप जारी है और छोटे बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से 3 बजे तक का समय काफी कठिन होगा।

शिक्षक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में शिक्षक संघ ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और जिला मंत्री गजन भाटी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्र लिखकर समय में बदलाव को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मियों में बच्चों को अधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा, इसलिए समय में परिवर्तन उचित नहीं है।

अन्य खबरें