Follow UP : डेढ़ घंटे बाद दोबारा चला व्हाट्सएप, पूरी दुनिया में ठप हो गई थीं सभी सेवाएं

Google Image | Symbolic Photo



Greater Noida Desk : करीब डेढ़ घंटे बाद व्हाट्सएप चल गया है। आपको बता दें कि अब से करीब डेढ़ घंटे पहले व्हाट्सएप पूरी दुनिया में डाउन हो गया था। अब डेढ़ घंटे बाद व्हाट्सएप का सर्वर ठीक हो गया है। दोबारा से व्हाट्सएप चल गया है। लोग अब आसानी से व्हाट्सएप के माध्यम से दूसरे लोगों को मैसेज भेज सकते हैं। लोग अब स्टेटस देख सकते हैं। आपको बता दें कि व्हाट्सएप डाउन होने की वजह से पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों को काफी दिक्कतें हुई थी। इसके मीन्स सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए।

अन्य खबरें