Karwa Chauth Special : पति को दर्दनाक मौत देने वाली पत्नियां भी रख रही व्रत, सालों से जेल में बंद, फिर भी नहीं खत्म हुआ प्यार

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida Desk : आज करवा चौथ का दिन है। भारत की सभी महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। पत्नियां अपने हाथों में मेहंदी लगाकर, मांग सिंदूर भरकर, होठों पर लाली लगाकर और सोलह सिंगार करके अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन कुछ नहीं खाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कुछ महिलाएं ऐसी भी है, जिन्होंने कई साल पहले अपने पति की हत्या कर दी थी और इस समय जेल में बंद है। उसके बावजूद भी यह महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है।

प्रेमियों के लिए पतियों को दी बेखौफ मौत 
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला जेल में ऐसी काफी महिलाएं कैद है, जिन्होंने अपने प्रेमियों के लिए अपने पतियों की आहुति दे दी थी। गोरखपुर जेल में बंद एक महिला ने आधी रात को अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके शव को ठिकाने लगा दिया था। इसके अलावा एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के सिर हथौड़े से वार करके अपने आपको विधवा कर लिया था। यह दोनों महिलाएं गोरखपुर जिला जेल में कैद हैं और काफी समय से सजा काट रही हैं। उसके बावजूद भी इन महिलाओं ने अपने प्रेमी की लंबी आयु के लिए व्रत रखा है।

वीडियो कॉलिंग के जरिए करेंगी प्रेमियों का दीदार
गोरखपुर जिला जेल में कैद कुल 12 महिलाएं आज के दिन करवा चौथ का व्रत रख रही है। इनमें से केवल दो ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने-अपने पतियों को बेहद दर्दनाक मौत दी थी। अब यह महिलाएं अपने अपने प्रेमियों की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही है। चांद निकलने के बाद रात को वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने प्रेमियों को देखेंगी और खाना खाएंगी।

अन्य खबरें