आज की बड़ी खबर : यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शुरू, पेश होंगे 37 प्रस्ताव

Tricity Today | Yamuna Authority



Greater Noida News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शुरू हो गई है। इस बोर्ड बैठक में लखनऊ से काफी अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। बैठक में यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह के अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम शामिल हैं। इस बोर्ड बैठक में 37 प्रस्तावों को रखा जाएगा, जिसमें किसानों से संबंधित मुद्दे भी हैं।

20 हजार घर खरीदारों का मुद्दा
जानकारी के मुताबिक इसमें सबसे अहम जेपी इन्फोटेक से जुड़े 20 हजार घर खरीदारों के सपने पूरे करने और किसानों को 854 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा किसानों से जुड़े काफी मामले हैं, जो बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। बताया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी कुछ अहम बातों को भी बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। 

यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
इसके अलावा फिल्म सिटी और अन्य प्रोजेक्ट कार्यों पर बोर्ड बैठक में चर्चा होगी। किसानों को मुआवजा दिया जाना है, उस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिन किसानों की जमीन यमुना विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए ली थी, उनको अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। उस मुद्दे को भी बोर्ड बैठक रखा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
 

अन्य खबरें