खास खबर : यमुना प्राधिकरण के सीईओ जापान से लाए गजब का आईडिया, पीएम मोदी का सपना अब यह कंपनी करेगी पूरा

Tricity Today | डॉ.अरुणवीर सिंह



Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह जापान गए थे। दरअसल, यमुना विकास प्राधिकरण सेक्टर-5ए में 395 हेक्टेयर में जापानी सिटी बसाने की तैयारी कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में निवेशकों को लुभाने के लिए डॉ.अरुणवीर सिंह जापान गए थे। वहां से वह नए-नए आईडिया लेकर आए हैं।
पेपर बनाने की बजाय सीधा लाइनमैक्स बनेगा
सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा, "हमने जापान दौरे में एक सिटी का निरीक्षण किया। उस सिटी को जीरो कार्बन के रूप में बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उसमें सबसे बड़ा सहयोग टीवीएम कंपनी का है। उस कंपनी में लाइनमैक्स नाम का एक मटेरियल बना रही है। यह पेपर बनाने की बजाय सीधा लाइनमैक्स बनाएगी। इसमें कार्बन सर्जन शून्य होगा। इसका इस्तेमाल पैकिंग में किया जाएगा। पैकिंग के अलावा लिथियम बैटरी और अन्य चीजों में किया जाएगा।" 

जापानी सिटी में जमीन देंगे
डॉ.अरुणवीर सिंह ने आगे कहा, "इसको गेम चेंजर भी कहा जा रहा है। आने वाले समय में यह इससे जीरो कार्बन होगा। हमने इसको इंडिया में लाने की बात कर रहे है।  अगस्त महीने में इस जापानी कंपनी का भारत में आने का प्रोग्राम है। हम जो जापानी सिटी बसा रहे हैं, उसमें इनको जमीन दी जाएगी।"

पीएम मोदी का सपना होगा पूरा
सीईओ ने आगे बताया, "अगर ऐसी कंपनी भारत में आएगी तो रीसाइकलिंग के बाद नए पदार्थ बन सकेगा। जीरो कार्बन की दशा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संदेश दिया, उसको पूरा किया जाएगा। हम चाहते हैं कि मेडिकल डिवाइस पार्क और अन्य प्रोजेक्ट में जो कंपनी आएगी, वह भी इसी पदार्थ का इस्तेमाल करें। जिसमें जिसमें कार्बन सर्जन शून्य हो। यह बहुत बड़ा कदम होगा। मैं कंपनी से बातचीत करूंगा और सबको फायदा दिलाऊंगा।"

अन्य खबरें