BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने फिर जताया डॉ.अरुणवीर सिंह पर विश्वास, बने रहेंगे यमुना प्राधिकरण के सीईओ

Tricity Today | Arunveer singh



Greater Noida News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ नहीं बदले है। एक बार फिर डॉ.अरुणवीर सिंह को सेवा विस्तार मिल गया है। अब वह 31 दिसंबर 2024 तक यमुना विकास प्रधिकरण में सीईओ के पद पर कार्यरत रहेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है। 

30 जून 2019 से लगातार बढ़ रहा कार्यकाल
डॉ.अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) के प्रशासनिक अधिकारी थे, लेकिन वर्ष  2006 में प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बने थे। वर्ष 1959 में बस्ती (सिद्धार्थनगर) में जन्में डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नियॉल के सीईओ रहते हुए सेवानिृत्त हो गए थे। उस दौरान नोएडा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा था। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डॉ.अरुणवीर सिंह के सेवानिृत्त होने के बाद 13 जुलाई 2019 को यमुना प्राधिकरण और नियॉल के सीईओ के तौर पर एक साल तक सेवा विस्तार बढ़ा दिया। अब उनका 30 जून को सेवा विस्तार खत्म हो रहा था, लेकिन उससे पहले योगी सरकार ने उनका सेवा विस्तार कर दिया। अब वह 31 दिसंबर 2024 तक यमुना विकास प्राधिकरण और नियाल के सीईओ बने रहेंगे।

दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले दुर्गा शंकर मिश्र यूपी में मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्रालय को पत्र भेजा गया था, लेकिन विस्तार नहीं हो पाया। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल समाप्त करने का निर्णय लिया है। उनके स्थान पर 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के अगले मुख्य सचिव बने हैं।

अन्य खबरें