गुरुग्राम में दो महिलाएं बंधी शादी के बंधन में : हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह, पति-पत्नी बन सात जन्म साथ रहने की कसमें खाईं  

Google Image | viral photos



Gurugram News : गुरुग्राम में दो महिलाओं की शादी की फोटो वायरल हो रही है। इसमें खास बात यह है कि इन दोनों महिलाओं ने आपस में शादी की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई जोड़ों ने समलैंगिक विवाह करने का फैसला किया। उन्हीं में से अब गुरुग्राम की युवतियों ने भी समलैंगिक शादी रचाई है। हालांकि यह शादी दो महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। 

कौन है शादी रचाने वाली 
जानकारी के मुताबिक, समलैंगिक जोड़े की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी कलाकार हैं। उन्होंने मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता से शादी की। इस रिश्ते में अंजू पति का किरदार निभा रही हैं और कविता पत्नी का। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंजू शर्मा ने कुछ दिन पहले ही शादी का वीडियो और फोटो शेयर किए। उन्होंने बताया कि हमें पहली नजर में ही प्रेम हो गया था।

दो महीने पहले धर्मशाला में की शादी
चार साल तक दोनों प्रेम संबंध में रहीं। फिर फैसला लिया कि दोनों शादी करके साथ जीवन बिताएंगी। शादी को हुए करीब दो महीने हो गए हैं। शादी गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई थी। फिलहाल, दोनों शादी के बंधन में बंधकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी शेयर कर रही हैं।

अन्य खबरें