हापुड़ पुलिस की गौकशों से मुठभेड़ : 3 आरोपियों को लगी पुलिस की गोली, घायल समेत 4 गिरफ्तार

हापुड़ | 7 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | हापुड़ पुलिस की गौकशों से हुई मुठभेड़



Hapur News : थाना सिंभावली पुलिस और गौकशी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों से बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन गौकश घायल हो गए। पुलिस घायलों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्या है पूरा मामला 
जिले के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया पुलिस टीम धनपुरा कट के पास नहर पटरी पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार 5 संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश पैर में और एक बदमाश हाथ पर गोली लगने से घायल हो गए। जबकि चौथे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया आरोपी क्षेत्र में घूमकर आवारा पशुओं को मौका पाकर काट देते थे।

यह हैं घायल बदमाश
एएसपी ने बताया कि घायल बदमाशों में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव खिलवाई का गुलवीर उर्फ गुल्लू (घायल), हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट निवासी आसिफ (घायल), गांव अठसैनी निवासी सिन्नू (घायल) और चौथा बदमाश गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खिलवाई नकुल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चार चाकू, दो रस्सी, तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

अन्य खबरें