Hapur News : कब्रिस्तान की भूमि पर लोगों ने किया अवैध अतिक्रमण, अफसरों का आदेश- 48 घंटे में हटेगा कब्जा

हापुड़ | 1 साल पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | अफसरों का आदेश- 48 घंटे में हटेगा कब्जा



Hapur News : बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में रहने वाले कुछ लोगों ने गांव के ही कब्रिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। अवैध कब्जा किए जाने पर लेखपाल की ओर से दिए गए नोटिस के बाद भी आरोपियों ने वहां पर पक्का निर्माण कराते हुए दुकानों को तैयार कर लिया। मामला तहसीलदार के पास पहुंचा तो तहसीलदार ने मौके पर भारी पुलिस की मौजूदगी में तत्काल कब्जे को खाली कराने के आदेश दिए। वहीं, लेखपाल ने संबंधित कब्जाधारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहसीलदार विवेक भदौरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र के गांव पलावाड़ा में आबादी में कब्रिस्तान की भूमि है। उक्त भूमि पर पिछले कई दिनों से कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी जब गांव के लेखपाल को मिली तो उसने संबंधित आरोपियों को भूमि पर कब्जा न करने और किए गए कब्जे को खाली किए जाने के लिए नोटिस दिए। बावजूद उसके आरोपितों ने कब्जे को खाली नहीं किया। उसके बाद आराेपितों ने धीरे-धीरे कर संबंधित भूमि पर पक्का निर्माण कराते हुए दुकानों को बना दिया। इसको लेकर शिकायत हुई। 

दो दिनों में भूमि खाली करने का नोटिस
उच्च अधिकारियों के आदेश पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने संबंधित भूमि की पैमाईस कराने के उपरांत भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को दो दिन में भूमि खाली करने के नोटिस दिए। इसके अलावा संबंधित लोगों के निर्माण को ढहाने के आदेश दिए गए है। इसके अलावा हल्का लेखपाल सिंह ने बताया कि देवीशरण ने थाने में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

अन्य खबरें