Hapur News : नगर विकास मंत्री से मिले विधायक विजयपाल, हजारों लोगों की समस्याएं बताईं

हापुड़ | 10 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | विधायक विजयपाल आढ़ती



Hapur : सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने हजारों लोगों की समस्या को देखते हुए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने 3 करोड़ रुपये की लागत से गढ़ चुंगी से लेकर बुलंदशहर रोड तक सड़क का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया। जिस पर मंत्री ने बजट जारी करने का आश्वासन दिया। 

इन इलाकों के लोगों को मिलेगा लाभ 
विधायक विजयपाल आढ़ती ने नगर विकास मंत्री को बताया कि इस सड़क का निर्माण होने से गढ़ चुंगी से लेकर गढ़ गेट पुलिस चौकी, गढ़ गेट पुलिस चौकी से तगासराय, यहां से सिकंदर गेट और बुलंदशहर रोड तक रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। करीब 2 से 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है, जिसमें करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए जल्द बजट जारी करने की मांग की गई।

समस्या से कराया अवगत 
विधायक विजयपाल आढ़ती ने नगर विकास मंत्री को बताया कि इन मार्गों के जर्जर होने के कारण हर दिन हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहनों के चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सड़क जर्जर होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।

विधायक को दिया आश्वासन 
विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी। विधायक ने बताया कि इस सड़क का निर्माण जल्द होगा और करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। उनका प्रयास है कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जा सके। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

अन्य खबरें