हापुड़ से बड़ी खबर : दो बच्चों के बीच 40 रुपये को लेकर हुआ विवाद, अब एक की मिली लाश

हापुड़ | 2 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | मृतक का बच्चे का फाइल फोटो



Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि दो किशोरों के बीच मात्र 40 रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला  
मिली जानकारी के अनुसार सरूरपुर निवासी महरे आलम का 13 साल का बेटा आकिब गांव में ही खेल रहा था। इसी बीच आकिब ने अपने दोस्त से गेंद खरीदने के लिए उधार में दिए गए 40 रुपये वापस मांग लिए थे, इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। तभी आकिब ने अपने साथी का मोबाइल छीन लिया और भाग गया। इसके बाद आकिब का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन ने तुरंत गांव के एक निजी डॉक्टर के यहां पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
गढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लड़कों के बीच 40 रुपये का लेन देन था। आरोपी किशोर ने पैसे मांगने पर वापस नहीं दिए तो मृतक किशोर ने आरोपी का फोन छीन लिया और भागने लगा। जिसके बाद वह बेहोश मिला। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के पैनल और वीडियो ग्राफी के साथ किशोर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।

अन्य खबरें