कानपुर से काम की खबर : ठंड के मौसम में बदल गई रेलगाड़ियों की समय सारिणी, जानें पूरी डिटेल

कानपुर | 7 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Kanpur Railway Station



Kanpur News : रेलगाड़ियों में सफर करने वालों के लिए काम की खबर है। ठंड के मौसम के आगाज होते ही रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। कानपुर से चलने और गुजरने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

जानिये क्या है टाइमिंग
एक अक्टूबर से कानपुर सेंट्रल आने वाली श्रमशक्ति सुबह छह बजे के बजाय सवा छह बजे आएगी। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (14151) सुबह 7:50 के बजाय 7:45 बजे छूटेगी। बांद्रा-कानपुर (22444) सेंट्रल से सुबह 7:15 के बजाय पांच मिनट पहले छूटेगी। कानपुर-अमृतसर (22445) शाम 5:50 बजे की बजाय पांच मिनट पहले छूटेगी। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी (14124) शाम 5:35 की बजाय 5:30 बजे छूटेगी। कानपुर-बिठूर मेमू (01825) सुबह 9:10 बजे की बजाय 9:05 बजे छूटेगी।

इन ट्रेनों के समय भी बदले
अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस (15037) सुबह 10:50 की बजाए 55 मिनट बाद 10:45 बजे अनवरगंज से छूटेगी और कासगंज से आने वाली (15038) अनवरगंज शाम 6:35 के बजाय 6:20 बजे आ जाएगी। अनवरगंज फर्रुखाबाद पैसेंजर (05343) अनवरगंज से 15 मिनट बाद शाम 7:15 बजे छूटेगी और वापसी में ट्रेन (05344) 35 मिनट बाद सुबह 10:50 बजे आएगी। बनारस-नई दिल्ली (12581) सेंट्रल पर सुबह 3:45 बजे आकर 3:50 बजे रवाना होगी। इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस (20801) सुबह 4 बजे आकर 4:05 बजे रवाना होगी।

अन्य खबरें