अमर्त्य सेन के निधन की झूठी खबर : इकोनॉमिक्स में अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय की बेटी ने एक्स पर किया खंडन

देश | 7 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Amartya Sen



Amartya Sen Death : नोबल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन के निधन की खबर झूठी निकली। उनकी बेटी नंदाना सेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ​अपने पिता के निधन की खबर का खंडन किया है। 
बेटी ने किया खंडन 
नंदाना सेन ने एक्स पर लिखा, दोस्तों, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन यह फर्जी खबर है: बाबा पूरी तरह से ठीक हैं। हमने कैंब्रिज में अपने परिवार के साथ एक शानदार सप्ताह बिताया - कल रात जब हमने अलविदा कहा तो उसका आलिंगन हमेशा की तरह मजबूत था! वह हार्वर्ड में प्रति सप्ताह 2 पाठ्यक्रम पढ़ा रहे हैं, अपनी पुस्तक पर काम कर रहे हैं - हमेशा की तरह व्यस्त!

अमर्त्य सेन के निधन की आई थी खबर
इससे पहले अमर्त्य सेन के निधन की आई थी। उस खबर के आने के बाद से सभी मीडिया संस्थानों ने उसे प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उनके निधन की खबर एक्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगी। यह बात हार्वर्ड से लेकर भारत तक जंगल में आग की तरह फैल गई। आखिर, नंदाना सेन ने एक्स पर लिख कर अपने पिता के स्वस्थ और सानंद होने की अच्छी खबर दी।

अन्य खबरें