VIDEO : रामदरबार पर चला राजस्थान सरकार का बुलडोजर, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, अफसरों ने जोड़े हाथ 

देश | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | रामदरबार



Rajasthan News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद घमासान मच गया है। यह वीडियो राजस्थान का है। जहां पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने सालासर बालाजी के द्वार को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त का दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार से सवाल पूछे हैं, लेकिन इस मामले में राजस्थान सरकार पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बीती रात का है। सालासर बालाजी जाते समय राजस्थान के सुजानगढ़ चूरू में भगवान राम की मूर्ति के साथ बड़ा द्वार है। इस रामदरबार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बीती रात को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आग बबूला हो गए हैं। वीडियो आने के बाद रात करीब 8:00 बजे हजारों की संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और खूब हंगामा किया। इस दौरान इन लोगों ने सड़क पर बैठकर राजस्थान सरकार के खिलाफ में नारेबाजी की। इतना ही नहीं इन लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ पढ़ा और जिम्मेदार अफसरों से कारण पूछा। अफसरों ने जोड़े हाथ
कारण पूछने के बाद जिम्मेदार अफसर पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। जब हिंदू संगठनों ने कारण पूछा तो अफसरों ने कहा कि उन्होंने रोड चौड़ीकरण करने के लिए प्रवेश द्वार तोड़ा है। रोड चौड़ा करने के बाद वह दोबारा से राम दरबार बनाएंगे, लेकिन जब हिंदू संगठन ने यह बात लिखित तौर पर मांगी तो अधिकारियों ने इंकार कर दिया और हाथ जोड़ लिए थे।

अन्य खबरें