Greater Noida: जी मीडिया समूह के 8 कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना से ठीक हुए

Tricity Today | जी मीडिया समूह के 8 कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना से ठीक हुए



राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को ठीक करके घर भेजा गया। इसमें 8 लोग एक मीडिया समूह के कर्मचारी हैं। सभी से घर पर 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

जिम्स में गुरुवार को 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेजा गया है। इसमें से 8 मरीज एक मीडिया समूह के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों से 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। मास्क  लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी गई है। जिम्स से अब तक 99 मरीजों को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। जबिक वार्ड में 60 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अन्य खबरें