देवबंद जमात से जेवर लौटकर आए 5 लोगों को आइसोलेट किया गया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



जेवर कस्बे में 5 लोगों को उनके घरों में आइसोलेट किया गया है। यह सभी लोग देवबंद में करीब 4 महीने जमात में रहने के बाद 28 मार्च को वापस लौटे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इन सभी लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट करवाने की मांग की है।

जेवर के अधिशासी अधिकारी ने डीएम को पत्र लिखकर बताया है कि कस्बे के पांच लोग देवबंद की जमात में शामिल थे। इन लोगों ने करीब 4 महीने वहां बिताए हैं। 28 मार्च को पांचों लोग कस्बे में वापस लौट कर पहुंचे हैं। इन लोगों में कोरोनावायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं किंतु एहतियात के तौर पर इन लोगों का टेस्ट करवाना आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को उनके घरों में आइसोलेट करके रखा गया है।

आपको बता दें कि मंगलवार को देवबंद और दिल्ली के मरकज में हजारों की संख्या में लोग मिले थे। जिसके बाद इन्हें वहां से निकाला गया। इनकी जांच करवाई जा रही हैं। दिल्ली में सैकड़ों लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं।

अन्य खबरें