ग्रेटर नोएडा वेस्ट गोलियों से गूंजा, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को गोली लगी

Noida Police | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़



ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार की रात चेरी काउंटी पुलिस चौकी के पास बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूटपाट की वारदात करता था। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान विजय नगर (गाजियाबाद) के लाल क्वार्टर में रहने वाले विक्रम के रूप में हुई है। जबकि उसका एक साथी विशाल मौके से भाग गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस की टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया गिरफ्तार बदमाश ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। बिसरख थाने में के खिलाफ लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। विक्रम फरार चल रहा था। दोनों बदमाश के ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसका अपराधिक इतिहास का खंगाल रही है।

अन्य खबरें