NOIDA: लॉकडाउन में डॉक्टर बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | आशुतोष शर्मा



लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि लॉकडाउन का पालन करें लेकिन कुछ लोग कायदों को आसानी से मानने को तैयार नहीं हैं। बुधवार की सुबह पुलिस ने एक युवक को मोरना पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया है। युवक डॉक्टर का एप्रेन पहनकर खुलेआम घूम रहा था। वह खुद को शहर के अस्पताल का डॉक्टर बता रहा था। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया सेल ने बताया कि बुधवार की सुबह थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान ग्राम मोरना सेक्टर 35 में भारत पैट्रोल पम्प के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक आशुतोष शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा निवासी 127/175 जुही हमीरपुर रोड कानपुर नगर का मूल निवासी है। अभी डी-94 बदरपुर एक्सटेंशन दिल्ली में रहता है।

पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त डॉक्टर का एपराॅन का प्रतिरूपण करके धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन कर रहा था। इसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 291/2020 धारा 188/419 आईपीसी थाना सेक्टर 24 नोएडा में दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर में 21 मार्च से लॉकडाउन है लेकिन लोग पालन नहीं करने के लिए तमाम तरह के हथकंडे और बहुरूप भर रहे हैं। कोई दूधिया बनकर कर घूम रहा है,  कोई डॉक्टर बनकर तो कोई होम डिलीवरी ब्वॉय बनकर शहर में घूम रहा है। ऐसे-ऐसे लोग भी मिले हैं, जो फर्जी मरीज बनकर अस्पताल जाने की बात कहते हुए पुलिस को धोखा देते पकड़े गए हैं। हालांकि, पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त हो गई है और सीधे गिरफ्तारी कर रही।

अन्य खबरें