पहली रोटी गाय की, अंमित रोटी कुत्ते की प्रथा दुबारा शुरू करनी होगी: एक्टिव सिटीजन टीम

Tricity Today | मनजीत सिंह और हरेन्द्र भाटी जानवरों को दूध पिलाते हुए



भारत में लाॅकडाउन लागू है। ऐसे में गरीब और मजदूर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा की एक्टिव सिटीजन टीम ने लोगों की लगातार मदद कर रही है। जब से लाॅकडाउन लागू हुआ है। तब से एक्टिव सिटीजन टीम हजारों गरीबों और बेसहाय लोगों की मदद कर चुकी है। इतना ही नही एक्टिव सिटीजन टीम लगातार बेजुबान जानवरों को भी खाना खिलाने का काम कर रही हैं।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य मनजीत सिंह ने बताया कि भारत में लाॅकडाउन लागू हैं। ऐसे में लोग अपने घर के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। लोगों के पास रोजगार नहीं है। खाने को रुपए तक नहीं है। इसलिए प्रवासी मजदूर अपने घर के लिए पलायन कर रहे हैं। ऐसे में बेजुबान जानवर जो मानव के ऊपर निर्भर हैं। वह भूखे मर रहे हैं। उन्होंनें बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांव की गलियों में गाय और कुत्ते भूखे घूम रहे कि उनको कोई खाने को दें। अपनी भूख किसी से बता भी नहीं सकते। 

एक्टिव सिटीजन टीम के हरेन्द्र भाटी ने बताया कि यह देश के लिए काफी समय है। ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर बेजुबान जानवर गोवंश कुत्तों को लगातार उनकी टीम खाना खिला रही है। रोजाना सुबह-शाम बेजुबान जीवो को खाना प्रदान किया जा रहा है। हरेन्द्र भाटी बताते है कि इस विपरीत परिस्थितियों में हर व्यक्ति को एक दूसरे का साथ देना चाहिए। पहले हमारे गांव में पहली रोटी गाय की और अंतिम रोटी कुत्ते को खिलाई जाती थी। आज यह प्रथा बंद हो चुकी है। हमें बेजुबान जानवरों के लिए यह प्रथा दोबारा शुरू करनी होगी। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य लगातार लोगों की मदद कर रहे है। काफी ऐसी जगह भी है। जहां प्रशासन ध्यान नही दे पा रहा है। जिसका ध्यान एक्टिव सिटीजन टीम कर रही है।

अन्य खबरें